Add To collaction

प्रेम भरा संदेश

प्रेम भरा सन्देश
 
बच्चों देती हूँ प्रेम भरा अद्भुत संदेश
रखना याद कभी न करना ईर्ष्या-द्वेष।

जीवन में आते हैं अनेक उतार-चढ़ाव,
धैर्य से करना पार तुम हर एक पड़ाव।

समझो यह तन माटी का घड़ा कच्चा
मन न हो मलिन, रहे निर्मल व सच्चा।

होने ना दें कमज़ोर अपने संस्कार
आओ जग में बाँटे खुशियाँ व प्यार।

अधूरी है तब तक देश की आज़ादी
जब तक वृद्धाश्रम में हैं नानी-दादी।

कभी सफलता के दर्प में होना ना चूर 
जीवन रहे सदा उदात्त गुणों से भरपूर।

मीठी वाणी, उदारता की चलाएँ कश्ती 
आओ करें हम सब मानवता से दोस्ती।

डॉ. अर्पिता अग्रवाल

   9
5 Comments

Nand Gopal Goyal

05-Feb-2022 04:37 PM

Very nice

Reply

Sudhanshu pabdey

04-Feb-2022 09:03 PM

Very nice

Reply

Ayaansh Goyal

04-Feb-2022 01:30 PM

Nice Poem

Reply